खोंगसरा एवं आसपास के क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस की धूम, विद्यालयों से पंचायत तक हुआ भव्य आयोजन
आजाद भारत न्यूज़-बिलासपुर छत्तीसगढ़-
क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमामय माहौल के साथ मनाया गया। विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, छात्रावासों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रमों में बच्चों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
हायर सेकंडरी स्कूल खोंगसरा में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति
हायर सेकंडरी स्कूल खोंगसरा में प्राचार्य एवं मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहद आकर्षक और प्रेरणादायक रहे। देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

माध्यमिक शाला आमागोहन में प्रधान पाठक व शाला प्रबंधन समिति ने किया ध्वजारोहण
माध्यमिक शाला आमागोहन में प्रधान पाठक एवं शाला प्रबंधन समिति (SMC) की उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मिलकर राष्ट्रीय पर्व को गरिमा के साथ मनाया।
प्राथमिक शाला भस्को में उल्लास कार्यक्रम के साथ आयोजन
प्राथमिक शाला भस्को में प्रधान पाठक, शिक्षकगण एवं SMC सदस्यों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। साथ ही विद्यालय में उल्लास कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ, जिसमें शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।


प्राथमिक शाला ठोड़ीनार में शिक्षक व एसएमसी सदस्यों की सहभागिता
प्राथमिक शाला ठोड़ीनार में शिक्षकगण एवं SMC सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता भी सराहनीय रही।
ग्राम पंचायत आमागोहन में सरपंच ने किया ध्वजारोहण
ग्राम पंचायत आमागोहन में सरपंच श्रीमती अनीता संजय सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
बाजार पारा मंदिर प्रांगण में उपसरपंच ने फहराया तिरंगा
बाजार पारा में मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उपसरपंच प्रीतम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौजूद रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।



खोंगसरा पंचायत और आदिवासी छात्रावास में भी हुआ आयोजन।खोंगसरा पंचायत में कलेशिया शिवमान सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
वहीं आदिवासी छात्रावास खोंगसरा में छात्रावास अधीक्षक दीपक अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर बच्चों एवं स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की रही उल्लेखनीय भागीदारी
इन सभी कार्यक्रमों में समस्त ग्रामवासी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों, अनुशासन और उत्साह के बीच हर स्थान पर राष्ट्रीय पर्व की भव्यता नजर आई।
रेल स्टेशन समेत सभी स्थानों पर रहा उत्सव का माहौल
क्षेत्र में रेल स्टेशन सहित समस्त शासकीय एवं गैर-शासकीय स्थानों पर भी गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। हर ओर तिरंगा, देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय गौरव की भावना का वातावरण बना रहा।







![]()
