बेलगहना में ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ धरना-प्रदर्शन, धान खरीदी समय-सीमा बढ़ाने को लेकर चक्का जाम
आजाद भारत न्यूज़-प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट-
बेलगहना/- शुक्रवार को बेलगहना पुरानी तहसील चौक में मनरेगा बचाव संग्राम के तहत एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मनरेगा को ग्रामीण श्रमिकों, गरीब और वंचित वर्ग के लिए सामाजिक–आर्थिक संरक्षण की अनिवार्य व्यवस्था बताते हुए सरकार से तत्काल सुधार की मांग की गई।
धरना स्थल पर विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पाण्डेय ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए जीवन-यापन का सहारा है। उन्होंने रोजगार की अनियमितता, मजदूरी भुगतान में देरी और योजना के प्रति प्रशासनिक उपेक्षा पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि इसका सीधा असर श्रमिकों के जीवन पर पड़ रहा है।


धान की पूर्ण खरीदी की मांग को लेकर सांकेतिक चक्का जाम– कार्यक्रम के दौरान किसानों की धान की पूर्ण खरीदी और समय-सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर सांकेतिक चक्का जाम भी किया गया। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार तिवारी ने कहा कि किसानों की अनदेखी और धान खरीदी में भारी अव्यवस्था के खिलाफ यह आंदोलन सरकार को चेताने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह चक्का जाम किसानों के हक-अधिकार की लड़ाई का प्रतीक है और जब तक धान की पूरी खरीदी नहीं होगी व समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी, आंदोलन जारी रहेगा।
कांग्रेस कार्यकर्ता रहे बड़ी संख्या में मौजूद
इस एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में क्षेत्रीय कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राजकुमार तिवारी, अभिषेक सिंह ठाकुर, संदीप शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य, विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पाण्डेय, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मधु सोंधिया सहित सचिन साहू, कन्हैया गन्धर्व, लाला निर्मलकर, लक्की मिश्रा, शोएब खान, रामचंद्र गन्धर्व, विधि राम सिदार, डॉ. ए.के. राय, मनमोहन मानिकपुरी, कपिल जायसवाल, राजेश्वर पांडे, रुपचंद गुप्ता एवं समस्त कांग्रेसजन मौजूद रहे।
आजाद भारत न्यूज़

![]()
