February 8, 2026

डाइट दुर्ग (अछोटी) में FLN के अंतर्गत ECCE विषय पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

0
img-20260207-wa00895264476986787359157.jpg

जिला दुर्ग-छत्तीसगढ़ शिक्षा अपडेट

बच्चा-केंद्रित, खेल व थीम आधारित शिक्षण पर रहा विशेष फोकस

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), दुर्ग (अछोटी) में 03 फरवरी से 07 फरवरी तक Foundational Literacy and Numeracy (FLN) के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) विषय पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रारंभिक कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण, बच्चा-केंद्रित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को सुदृढ़ करना रहा।


इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्राचार्य श्री पी. सी. मरकले के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण में सहायक प्राध्यापक संध्या शर्मा, हेमन्त कुमार साहू, डॉ. नीलम दुबे, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. संदीप दुबे, गोपाल शुक्ला, सुषमा हिरवानी एवं तृप्ति चंद्रवंशी ने अकादमिक सहयोग प्रदान किया।

जिला संसाधन समूह (DRG) से अमर लाल साहू, कविता देवांगन एवं सुनीता साहू की सक्रिय सहभागिता रही।
इसके साथ ही अह्वान टीम से प्रदीप शर्मा एवं शीतल द्वारा विशेष अकादमिक सहयोग प्रदान किया गया।

60–70 से अधिक शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता
इस प्रशिक्षण में जिले के 60 से अधिक (अंतिम दिनों में 70 से अधिक) शिक्षक सक्रिय रूप से शामिल हुए। प्रतिभागियों ने समूह कार्य, गतिविधियों, चर्चा एवं अनुभव साझा करने की प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण के प्रमुख विषय
पाँच दिनों के प्रशिक्षण में NEP 2020 एवं NCF-FS 2022 के संदर्भ में ECCE की संरचना को समझाते हुए निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तार से कार्य किया गया—
ECCE की अवधारणा एवं महत्व : 3–8 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास की भूमिका
बच्चा-केंद्रित दृष्टिकोण और शिक्षक की भूमिका
बच्चों की अधिगम शैलियाँ – सुनकर, देखकर एवं करके सीखना
संज्ञानात्मक, भाषा-साक्षरता, सामाजिक-भावनात्मक एवं शारीरिक विकास
खेल आधारित शिक्षण – मुक्त, मार्गदर्शित एवं निर्देशित खेल
थीम आधारित शिक्षण पद्धति – “पेड़-पौधे”, “मेरा शरीर” जैसे थीम मैप के उदाहरण
240 दिवसीय दैनिक कार्य योजना, 14 थीम, तीन भागों में विभाजन
कार्य योजना के घटक – उद्देश्य, सामग्री, गतिविधि एवं संकेतक
दैनिक कक्षा संचालन – फ्री प्ले, भाषा सत्र, आउटडोर गतिविधियाँ, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं समापन सर्कल
समावेशी शिक्षा – कक्षा में विविधता को स्वीकारना और सभी बच्चों को सीखने से जोड़ना

प्रोजेक्ट बुनियाद के अनुभव साझा
प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्ट बुनियाद के अंतर्गत सफल शालाओं में अपनाई गई शिक्षण प्रक्रियाओं को साझा किया गया। योजना निर्माण से लेकर कक्षा-स्तरीय क्रियान्वयन एवं सतत समीक्षा तक की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे प्रशिक्षण पूरी तरह व्यावहारिक और फील्ड से जुड़ा रहा।

सहयोगात्मक सीख और भविष्य की योजना
DRG साथियों, डाइट प्राध्यापकों एवं अह्वान टीम के साथ मिलकर प्रत्येक दिवस की समीक्षा की गई तथा आगामी दिनों के लिए रणनीति बनाई गई। प्रशिक्षण के अंत में शिक्षकों ने साझा किया कि उन्हें ECCE के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्पष्ट दिशा, आत्मविश्वास और व्यवहारिक समझ प्राप्त हुई है।

डाइट दुर्ग (अछोटी) में आयोजित यह पाँच दिवसीय ECCE प्रशिक्षण बच्चा-केंद्रित, खेल एवं थीम आधारित, अनुभवात्मक और सहयोगात्मक रहा। प्रशिक्षण ने प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में शिक्षकों की क्षमता संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रशिक्षण के अंत मे समस्त प्रतिभागियों को पोस्ट टेस्ट के पश्चात प्रमाण पत्र वितरित किये गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page