बेलगहना में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार
आजाद भारत न्यूज़- बेलगहना-कोटा
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का दो दिवसीय आयोजन 28 मार्च से 29 मार्च तक मंडल बेलगहना में स्थित सरदार भगत सिंह महाविद्यालय, बेलगहना (जिला–बिलासपुर, छत्तीसगढ़) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की विचारधारा और कार्यशैली को गहराई से समझा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, प्रदेश संयोजक किसान मोर्चा (जैविक खेती एवं अनुसंधान) बृजलाल सिंह राठौर तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन अवसर पर सभी अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल सिद्धांतों, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान सात महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें अलग-अलग विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रथम सत्र में बृजलाल सिंह राठौर ने जैविक खेती, किसानों की भूमिका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि से ही देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सकती है।
द्वितीय सत्र में मोहित जायसवाल ने संगठन की कार्यपद्धति, संरचना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को विस्तार से समझाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता और संगठन के विस्तार पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

तृतीय सत्र में जिला कार्य समिति सदस्य बिलासपुर (शहर) कृष्णकुमार कौशिक ने संगठनात्मक अनुभव साझा करते हुए बूथ स्तर तक मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
चतुर्थ सत्र में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के शिक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड सदस्य एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य (व्यवसायी प्रकोष्ठ) राजेश तिवारी ने शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और संगठन के समन्वय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पंचम सत्र में पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद डॉ. ललित माखिजा ने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक मूल्यों और वैचारिक प्रतिबद्धता पर विस्तृत चर्चा की।

षष्ठम सत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति होते हैं।
अंतिम सप्तम सत्र में प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने संगठन विस्तार, नेतृत्व विकास और जनसेवा के विभिन्न आयामों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली, अनुशासन, जनसंपर्क और सेवा कार्यों से संबंधित गहन जानकारी दी गई। सभी सत्रों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत प्रभावी और उपयोगी सिद्ध हुआ।
समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
![]()
