April 17, 2026

सिद्ध नगरी बेलगहना का विकास मेरी पहली प्राथमिकता : अटल श्रीवास्तव — पत्रकार संघ कार्यालय का उद्घाटन एवं विभिन्न कार्यों का लोकार्पण

0
incollage_20260417_1332460836341531920749214996.jpg

आजाद भारत न्यूज़- बेलगहना-कोटा-बिलासपुर

बेलगहना में पत्रकार संघ कार्यालय का उद्घाटन, विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन संपन्न।


बेलगहना। कोटा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में बेलगहना में पत्रकार संघ भवन का उद्घाटन, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चौराहे पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहित जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में कार्य कर रहे हैं।
             मुख्य वक्ता के रूप में विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत बेलगहना के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सिद्ध एवं ऐतिहासिक नगरी बेलगहना का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख मांगों—सहकारी बैंक की स्थापना, बायपास सड़क निर्माण और महाविद्यालय प्रारंभ करने—को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा महाविद्यालय की घोषणा के बावजूद अब तक संचालन शुरू नहीं हो पाया है, जिसे लेकर वे सतत प्रयास कर रहे हैं और अपने कार्यकाल में इन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करना चाहते हैं।


इस दौरान विधायक ने पत्रकार संघ कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पत्रकारों की भूमिका की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, पत्रकार संघ भवन के लिए सहयोग देने का आश्वासन भी प्रदान किया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष रतनपुर लवकुश कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, सरपंच तुलसीराम खुसरो सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पत्रकार संघ के अध्यक्ष रविराज रजक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हनुमान अग्रवाल ने किया।
       कार्यक्रम में बेलगहना, रतनपुर, कोटा एवं बिलासपुर क्षेत्र से आए पत्रकारों का सम्मान भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page