अवैध शराब कारोबारियों पर बेलगहना पुलिस का बड़ा प्रहार,6 आरोपियों से 162 लीटर महुआ शराब व मोटरसाइकिल जब्त”
आजाद भारत न्यूज़-
बेलगहना, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 19.04.2026
बिलासपुर जिले के चौकी बेलगहना पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 162 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल (CG 10 EF 4952) जब्त की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹77,400 है।
आरोपीगण के नाम
मो. आसिफ उर्फ लवि खान (30 वर्ष), निवासी आमागोहन खोंगसरा
दीपक पासी (40 वर्ष), निवासी तुलुफ
गोरेलाल सुल्तान (50 वर्ष), निवासी करवा
रंजीत सोनी उर्फ जीत सोनी (18 वर्ष 3 माह), निवासी टेगनमाड़ा
करीम खान (29 वर्ष), निवासी आमागोहन
जशवंत सिंह (52 वर्ष), निवासी तारबहार चौक (हाल मुकाम तुलुफ)

कार्रवाई का विवरण
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर के आसपास घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। यह क्षेत्र चौकी से लगभग 50 किलोमीटर दूर होने के कारण कार्रवाई में कठिनाई आ रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से रेड की गई।
ग्रामीणों का भेष बनाकर की गई कार्रवाई
पुलिस टीम ने इस बार रणनीति बदलते हुए दर्शनार्थियों का भेष धारण कर पिकअप वाहन से मंदिर पहुंचकर दबिश दी, जिससे आरोपियों को भनक नहीं लग पाई और मौके पर ही सभी को पकड़ लिया गया।
बरामदगी का विवरण
मो. आसिफ से – 20 लीटर
दीपक पासी से – 50 लीटर + मोटरसाइकिल
गोरेलाल सुल्तान से – 22 लीटर
रंजीत सोनी से – 20 लीटर
करीम खान से – 20 लीटर
जशवंत सिंह से – 30 लीटर
कुल बरामदगी: 162 लीटर महुआ शराब

⚖️ कानूनी कार्रवाई
सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विशेष योगदान- इस पूरी कार्रवाई में चौकी बेलगहना पुलिस के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
![]()
