May 10, 2026

कोर्ट परिसर से फरार 4 वन अपराधी कोटा कोर्ट के बाहर धराए, वन विभाग की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई

0
file_00000000cc3c720b8751a0a8ae61996e3260843404936452699.png

आजाद भारत न्यूज़ | बड़ी खबर

कोटा/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कोटा परियोजना मंडल अंतर्गत वन अपराध के एक मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अवैध सागौन कटाई और परिवहन के आरोप में पकड़े गए 4 आरोपी न्यायालय प्रक्रिया के दौरान फरार हो गए थे, लेकिन वन विभाग की तत्परता और सतर्कता के चलते उन्हें कोटा न्यायालय परिसर के बाहर दोबारा पकड़ लिया गया।


जानकारी के अनुसार वन विकास निगम की टीम ने 11 अप्रैल की सुबह गश्त के दौरान तेन्दुआ परिक्षेत्र के जंगल में अवैध कटाई की सूचना पर दबिश दी थी। इस दौरान 5 नग सागौन वृक्षों की कटाई कर लकड़ी को साइकिल के जरिए परिवहन करने की तैयारी करते 4 आरोपियों को पकड़ा गया। मौके से सागौन लकड़ी, कुल्हाड़ी, रस्सी और साइकिल जब्त की गई थी। जब्त सामग्री की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई।


गिरफ्तार आरोपियों में संतदास पिता बेदू (25 वर्ष), शशि पिता बेदू (21 वर्ष), सुखराम उर्फ महंगू पिता बेदू (23 वर्ष) और झोलट उर्फ गुलशन पिता अमृत (25 वर्ष), सभी निवासी सोनबंधा शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में पेशी के दौरान मौका देखकर चारों आरोपी फरार हो गए, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और संबंधित अमला सक्रिय हुआ और घेराबंदी कर कोटा कोर्ट परिसर के बाहर ही चारों आरोपियों को धर दबोचा।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और आरोपी निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

वन विकास निगम लिमिटेड से नांदकिशोर सिंह से जानकारी प्राप्त


आजाद भारत न्यूज़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page