March 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़ आजाद भारत – तेज रफ्तार बोलेरो कार खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला

0
file_00000000e73071faa319b5699d9104f08168454477514084508.png

ब्रेकिंग न्यूज़
आजाद भारत न्यूज़

खोंगसरा-कोटा (बिलासपुर)। खोंगसरा से पेंड्रा खोडरी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो कार माटिनाला के पास अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सीधे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन खोंगसरा से पेंड्रा खोडरी की ओर जा रहा था। माटिनाला के पास स्थित खतरनाक अंधे मोड़ पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण कार पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर नीचे खाई में गिर गई।


दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जेसीबी मशीन मंगाई गई, जिसकी मदद से खाई में गिरी बोलेरो को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
इस हादसे के कारण सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। बाद में स्थिति सामान्य कराई गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाने की वजह से इस प्रकार के हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सावधानी के लिए संकेतक बोर्ड और गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है।
हालांकि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
आजाद भारत न्यूज़
(स्थानीय संवाददाता)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page