ग्राम मोहली से खोंगसरा तक—छात्रों की शानदार सफलता, क्षेत्र का बढ़ा मान, शाला परिवार एवं जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई।
ग्राम पंचायत मोहली (खोंगसरा-कोटा) की बेटी खुशी धुर्वे, पिता गोवर्धन धुर्वे, ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 86% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।
खुशी धुर्वे पीएम श्री सेजेस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा (जिला GPM) की छात्रा हैं। उनके इस शानदार परिणाम से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
वहीं दूसरी ओर, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोंगसरा के विद्यार्थियों ने भी वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
खोंगसरा स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम – 2026

कक्षा 10वीं परिणाम – 81.42%
टॉप 3 छात्राएं:
कुमारी आशी रोहिणी पिता रंजीत रोहणी– 88.5% (531/600)
कुमारी अनुश्री मौर्य पिता कन्हैय्या मौर्य – 86.83% (521/600)
कुमारी श्रेया पटेल – 82.33% (494/600)
अन्य जानकारी:
दर्ज छात्र: 72
उत्तीर्ण: 57
अनुपस्थित: 2
कक्षा 12वीं परिणाम – 71%
टॉप 3 विद्यार्थी:
जागेश्वर – 84.2% (421/500)
मोहम्मद रेहान पिता रमजान करैशी – 82.2% (411/500)
हर्ष प्रजापति – 79.2% (396/500)
अन्य जानकारी:
दर्ज छात्र: 65
परीक्षा में शामिल: 64
उत्तीर्ण: 46
खास उपलब्धियां
10वीं में 81% से अधिक परिणाम
टॉप 3 में सभी छात्राएं (10वीं)
12वीं में भी बेहतर प्रदर्शन
ग्राम मोहली की खुशी धुर्वे से लेकर खोंगसरा विद्यालय के छात्रों तक—यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस उपलब्धि के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य गोपाल सिंह धुर्व, प्रभारी दूजलाल लहरे,व्याख्याता कौशल कुर्रे ने बधाई दिया।
इसके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि- राजू सिंह राजपूत(मंडल अध्यक्ष भाजपा), दिगंबर लाल रोहणी,चितरंजन शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा, प्रीतम रोहणी,सरपंच एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने बधाई और हर्ष जताया।
![]()
