June 1, 2026
file_00000000ef1472089482dc47f6687de87266080933764041966.png

आजाद भारत न्यूज़ | दुर्ग

सुशासन तिहार के दौरान आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता के साथ कथित अभद्र व्यवहार और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के आरोपों के चलते जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रूपेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, ग्राम थानोद में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान सीईओ द्वारा आम नागरिकों के साथ किए गए व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर माना गया। कलेक्टर दुर्ग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर दुर्ग संभाग के आयुक्त ने प्रारंभिक जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।


आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित अधिकारी का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। इसके पूर्व उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, किंतु प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं माना गया।
निलंबन अवधि के दौरान श्री पाण्डेय को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। वहीं, जिला पंचायत दुर्ग के प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी महेंद्र कुमार जांगड़े को जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


इस कार्रवाई को प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के दौरान आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक गलियारों में इस निर्णय की व्यापक चर्चा है और इसे सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है।
आजाद भारत न्यूज़
“जनता की आवाज़, सच के साथ”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page