बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
आजाद भारत न्यूज़ से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
टेंगनमाडा (बिलासपुर): बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित टेंगनमाडा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव कई हिस्सों में बिखर गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के अवशेषों को एकत्र कर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव कई हिस्सों में बिखर गया। घटनास्थल का दृश्य अत्यंत दर्दनाक था। सूचना मिलते ही जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से युवक ट्रेन की चपेट में आया। रेलवे पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
रिपोर्ट: प्रदीप पाण्डेय
आज़ाद भारत न्यूज़- +918349347137
![]()