October 17, 2025

9 सितंबर को बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट करेंगे नेतृत्व

0
img_20250904_1036557168995807746779836.jpg

बिलासपुर।आजाद भारत न्यूज़ लाइव
छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमाने जा रही है। कांग्रेस प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी में है। इसके तहत 9 सितंबर को बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता ज़ोरदार प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन की अगुवाई खुद प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सहित राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। तैयारी को लेकर 5 सितंबर को अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें रणनीति तय होगी।

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया और लगातार आमजन की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। इसी के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।

राजीव भवन तक रैली

कार्यकर्ता गांधी चौक से राजभवन तक रैली निकालेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। पार्टी ने दावा किया है कि यह प्रदर्शन प्रदेश की राजनीति में नई दिशा तय करेगा।

चुनावी तैयारी का भी हिस्सा

विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रदर्शन आने वाले निकाय चुनाव और 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा भी है। कांग्रेस इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश कर संगठन को मज़बूत करना चाहती है।

विजय केशरवानी, कांग्रेस नेता
“प्रदेशभर से कार्यकर्ता बिलासपुर पहुंचेंगे। यह आंदोलन साबित करेगा कि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और कांग्रेस ही विकल्प है।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page