February 4, 2026

कोटा में होगा अखिल भारतीय कबड्डी का महासंग्राम, विधायक कोटा -अटल श्रीवास्तव के संरक्षकत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजन

0

आजाद भारत न्यूज़-कोटा/बिलासपुर छत्तीसगढ़

कोटा क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में शहीद वीर नारायण सिंह अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को डी.के.पी. उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान, क्योराड कोटा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का आयोजन विधायक कोटा श्री अटल श्रीवास्तव जी के संरक्षकत्व एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
               इस अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से नामी महिला एवं पुरुष कबड्डी टीमें भाग लेंगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना, युवाओं में खेल के प्रति रुचि और अनुशासन विकसित करना तथा पारंपरिक भारतीय खेल कबड्डी को नई पहचान दिलाना है।
प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए आयोजकों द्वारा आकर्षक पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000, द्वितीय पुरस्कार ₹75,000, तृतीय पुरस्कार ₹51,000 एवं चतुर्थ पुरस्कार ₹35,000 प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट रेडर, बेस्ट डिफेंडर जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।
आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान की समुचित व्यवस्था, आवास, भोजन, प्राथमिक उपचार, सुरक्षा एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के संचालन हेतु अनुभवी निर्णायकों एवं तकनीकी टीम की तैनाती की जाएगी, जिससे खेल पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न हो सके।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस ऐतिहासिक खेल आयोजन को सफल बनाएं। आयोजकों का विश्वास है कि यह प्रतियोगिता कोटा क्षेत्र को खेल के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह आयोजन न केवल कबड्डी खिलाड़ियों के लिए अवसर प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य भी करेगा।

प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट- न्यूज़ विज्ञापन हेतु संपर्क करें- 9993554157

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page