रात कालीन गश्ती के दौरान सागौन लकड़ी जब्त, 12 नग लकड़ी के साथ 2 पिकअप वाहन पकड़े गए
आजाद भारत न्यूज़-कोटा-बिलासपुर।
वन विभाग की रात्रि कालीन गश्ती टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नग सागौन लकड़ी एवं दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कोटा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 01.03.2026 को सूचना मिलने पर गश्ती दल ने कोटा क्षेत्र के मंजगांव स्थित शिव तालाब (सेमरिया) एवं दोंजार मार्ग में सघन जांच अभियान चलाया। गश्ती के दौरान ग्राम सेमरिया के पास संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर टीम ने दबिश दी। जांच में पाया गया कि दो पिकअप वाहनों में कुल 12 नग सागौन लकड़ी अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी।
वन अमले ने तत्काल लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, किंतु अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए दोनों पिकअप वाहनों के क्रमांक CG 10 AY 9034 एवं CG 13 L 2428 बताए जा रहे हैं। वन विभाग द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान का संचालन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में किया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी, उपवन मंडलाधिकारी तथा संबंधित परिक्षेत्रों के वन कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। टीम में वन रक्षक, वनपाल एवं सुरक्षा श्रमिक शामिल थे, जिन्होंने समन्वित रूप से रातभर गश्त कर अभियान को सफल बनाया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के विरुद्ध लगातार निगरानी रखी जा रही है। जंगलों की सुरक्षा एवं वन्य संपदा के संरक्षण के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध कटाई या परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें।
इस अभियान में श्री अभिषेक सिंह, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, बिलासपुर एवं श्री सत्यदेव शर्मा, मंडल प्रबंधक, कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर के निर्देशानुसार अभियान का सफल संचालन श्री विवेक देवांगन, प.प.अ., कोटा तथा श्री रवि कुमार जगत, प.प.अ., बेलगहना द्वारा किया गया।
इस कार्रवाई में श्री अरविन्द बंजारे, स.प.क्षे., श्री अशोक साहू, स.प.क्षे., श्री गोपाल दास वैष्णव, स.प.क्षे., श्री हेमन्त कुमार सिदार, स.प.क्षे., श्री शेमुअल तिग्गा, स.प.क्षे., श्री के. डी. मानिकपुरी, स.प.क्षे., श्री देव सिंह भारद्वाज, स.प.क्षे., श्री हितेन्द्र कुमार दीवान, स.प.क्षे., श्री राहुल शर्मा, क्षे.र., श्री ओकेश अग्रवाल, क्षे.र., श्री नन्द किशोर सिंह, क्षे.र., श्री राम किशन यादव, क्षे.र., श्री लालेंद्र खूंटे, क्षे.र. सहित परिक्षेत्र कोटा, परिक्षेत्र बेलगहना एवं परिक्षेत्र तेंदुआ के सुरक्षा श्रमिक भी शामिल थे।
(रिपोर्टर – आजाद भारत न्यूज़, कोटा)

![]()
