March 15, 2026

बीजापुर छात्रावास मामला: तीन छात्राएं गर्भवती मिलने से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

0
file_00000000581471fa837d1b9aa04a0844201603405275003176.png

आजाद भारत न्यूज़-बीजापुर न्यूज़-

बीजापुर (छत्तीसगढ़)। जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन आवासीय छात्रावास से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार तीनों छात्राओं का गर्भ लगभग पांच महीने का बताया जा रहा है,
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन छात्राओं के लिए प्रेग्नेंसी कार्ड भी बनाए गए हैं। इससे संकेत मिलता है कि स्वास्थ्य विभाग को छात्राओं की स्थिति की जानकारी थी और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी प्रक्रिया शुरू की गई थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह जानकारी छात्रावास प्रबंधन तक किस स्तर पर पहुंची।
मामला सामने आने के बाद छात्रावास की अधीक्षिका ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। अधीक्षिका के इस बयान के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि छात्रावास में रह रही छात्राओं की स्थिति की जानकारी प्रबंधन को क्यों और कैसे नहीं हुई।

अधीक्षिका ने जताई अनभिज्ञता

मामला सामने आने के बाद छात्रावास की अधीक्षिका ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। अधीक्षिका के इस बयान के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर छात्रावास में रह रही छात्राओं की इतनी बड़ी स्थिति की जानकारी प्रबंधन को कैसे नहीं हुई।


घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी प्रशासन और प्रबंधन की होती है। ऐसे में इस तरह की घटना को गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।
इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि छात्राएं किन परिस्थितियों में गर्भवती हुईं और इसमें कौन लोग जिम्मेदार हैं। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page