May 15, 2026

टेंगनमाड़ा की तान्या सोनी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, “12वीं कॉमर्स में 80% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव”

0
file_00000000aae47208bf108e76dfeaec5b1486459989313911231.png

टेंगनमाड़ा/खोंगसरा।-आजाद भारत न्यूज़

टेंगनमाड़ा निवासी कु. तान्या सोनी ने सीबीएसई 12वीं (कॉमर्स) परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


तान्या, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल भरनी की छात्रा हैं। उनके पिता शंकर लाल सोनी जनपद सदस्य हैं, जबकि माता रेणु सोनी गृहिणी हैं। परिजनों के अनुसार तान्या ने नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है।
तान्या की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


आजाद भारत न्यूज़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page