कोटा/बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमागोहन के आवास पारा में एक युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सुरेश धनुहार (19 वर्ष), पिता रामायण धनुहार, निवासी आवास पारा, ग्राम पंचायत आमागोहन के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक ने घर के एक कमरे को अंदर से बंद कर लिया है। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों और ग्रामीणों को संदेह हुआ। इसके बाद खिड़की से अंदर झांककर देखा गया, जहां युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया।

घटना की सूचना तत्काल बेलगहना पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद उसकी मौजूदगी में दरवाजा खोलकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
रिपोर्ट: प्रदीप पांडेय
आज़ाद भारत न्यूज़
![]()