March 19, 2026

डिप्टी रेंजर बना शिकारी गिरोह का मुखबिर!बाघ-तेंदुए का शिकार, जंगल में पकाकर खाया मांस

0
incollage_20260319_08393689414834110798278509.jpg

सनसनीखेज खुलासा | आजाद भारत न्यूजदंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ के जंगलों से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के राजा बंगला इलाके के  डिप्टी रेंजर ही शिकारी गिरोह को गोपनीय जानकारी पहुंचा रहा था, जिसके आधार पर शिकारियों ने बाघ और तेंदुए जैसे दुर्लभ वन्यजीवों को निशाना बनाया।

ट्रैप कैमरों की जानकारी लीक कर रहा था अधिकारी
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी डिप्टी रेंजर जंगल में लगे ट्रैप कैमरों और वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी शिकारियों तक पहुंचाता था। इसी इनपुट के आधार पर शिकारी आसानी से शिकार करने में सफल हो रहे थे।
बाघ-तेंदुए को मारकर जंगल में ही पकाया मांस
हैरान करने वाली बात यह है कि शिकार करने के बाद आरोपियों ने जंगल में ही मांस पकाकर खाया। यह घटना वन्यजीव संरक्षण के लिए एक गंभीर खतरे का संकेत है।


इंद्रावती टाइगर रिजर्व से जुड़ा मामला
बताया जा रहा है कि मारा गया बाघ इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र का था, जो देश के महत्वपूर्ण टाइगर रिजर्व में शामिल है।
8 आरोपी गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क उजागर
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं, जिससे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


वन विभाग पर उठे सवाल
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि
जब सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला अधिकारी ही शिकारियों से मिला हो, तो जंगल और वन्यजीव कितने सुरक्षित हैं?

सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद वन्यजीव प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है।

दंतेवाड़ा जिले के राजा बेड़ा इलाके में बाघ और तेंदुए के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वन विभाग का ही डिप्टी रेंजर शिकारियों को गुप्त जानकारी उपलब्ध करा रहा था, जिसके आधार पर शिकार को अंजाम दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकारियों को जंगल में लगे ट्रैप कैमरों, पेट्रोलिंग और वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी पहले से मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से फंदा लगाकर बाघ और तेंदुए को फंसा लिया।
शिकार के बाद आरोपियों ने जानवरों की खाल और अन्य अंग अलग किए तथा जंगल में ही मांस पकाकर खा लिया। वन विभाग द्वारा बाघ के नाखून भी बरामद किए गए हैं, जिससे यह पुष्टि हुई कि शिकार अत्यंत क्रूर तरीके से किया गया।
बताया जा रहा है कि जिस बाघ का शिकार हुआ, वह बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र का था, जबकि तेंदुए का शिकार दंतेवाड़ा के जंगलों में किया गया।
मामले में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मंगू कोर्राम (51 वर्ष), बद्री आयाम (58 वर्ष), रमेश कुंजाम (24 वर्ष), परसों पोटावी (27 वर्ष), सोमनाथ मरकाम (24 वर्ष), सुखराम पोडियम (21 वर्ष), मासे आयाम (50 वर्ष) और अर्जुन भोगामी (42 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस ने आरोपियों को बालूद मार्ग पर पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी बताए। इसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। आरोपियों के कब्जे से बाघ और तेंदुए की खाल, नाखून और अन्य अवशेष बरामद किए गए हैं।


सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2022 में भी बाघ के शिकार का एक मामला सामने आया था, जिसमें अंदरूनी मिलीभगत की आशंका जताई गई थी। इस बार की कार्रवाई में वही कड़ी फिर से सामने आई है।
इस पूरे मामले में डिप्टी रेंजर की भूमिका सबसे संदिग्ध मानी जा रही है, हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। विभागीय स्तर पर जांच की बात कही जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वन विभाग के भीतर से ही जानकारी लीक हो रही है, तो टाइगर रिजर्व और वन्यजीवों की सुरक्षा गंभीर खतरे में है।


इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

आजाद भारत न्यूज की अपील
वन्यजीव हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं। इनके संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मिलीभगत पर सख्त कार्रवाई होना जरूरी है। ऐसी कोई भी सूचना और जानकारी मिलने पर हमारे साथ शेयर करें।


#BreakingNews #TigerPoaching #Dantewada #Indravati #WildlifeCrime #AzadBharatNews #ChhattisgarhNews

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page